Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2022

selection of animals/#castration of animal #dehorning

  पशुओं के चयन की विधियाँ पशुओं के चयन की 5 विधियों है, जो निम्न है 1. व्यक्तिगत चयन (Individual Selection ) 2. वंशावली या पारिवारिक चयन (Parental Selection ) 3 गुणांकन तालिका (Score card selection) 4.प्रदर्शन चयन ( Show ring selection)  5. संतति परीक्षण / आनुवांशिक / जिनोटाइप वरण (Progeny / Genetic / Genotype Selection ) 1. वैयक्तिक चयन (Individual Selection ) : > चयन की इस विधि में पशु के मात्रात्मक व गुणात्मक लक्षणों के आधार पर पशुओं चयन किया जाता है। 2. वंशावली या पारिवारिक चयन (Parental Selection) : > पशु के पूर्वजों का वंशावली अभिलेख देखकर, पशु का चयन किया जाता पशु चयन की इस विधि में कम उम्र के पशुओं का चयन किया जाता है 3. गुणांकन तालिका (Score card selection) : > पशुओं के चयन की सबसे उपयुक्त व सर्वश्रेष्ठ विधि है। > इस विधि में पशु के विभिन्न भागों के निर्धारित अंकों के आधार पर पशु का चयन करते है। पशु अंक निम्न प्रकार है : > डेयरी गुण :-  20 अंक > सामान्य  से 50 अंक वाला  पशु सर्वोतम श्रेणी :- 76 से 100 अंक वाला पशु सामान्य स्वरूप :- 30 अंक दुग्धम गुण:- 30 अंक 

#agriculture_scientist,, #agriculture_biochemistry

प्रमुख कृषि वैज्ञानिक 1.M.s स्वामीनाथन गेंहू विशेषज्ञ (गहू प्रजनन वैज्ञानिक) भारत में हरित क्रांति इन्ही के द्वारा लाई गई अतः इन्हे भारत में हरित क्रान्ति का जनक माना जाता है। इनको विश्व का पहला खाद्य पुरस्कार (1987 में) FAO द्वारा दिया गया। इनके द्वारा (2004) में राष्ट्रीय किसान आयोग की स्थापना की गई।  भारत में हरित क्रान्ति गेंहू व चावल की बौनी किस्मों के कारण 1966-67 में आई थी । 2. वर्गीज कुरियन ये श्वेत क्रांति के पितामह के नाम से जाने जाते है।  इन्होंने वर्ष 1970 – 96 तक तीन चरणों में ऑपरेशन फ्लड योजना चलाई। ये राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB)- आनन्द, गुजरात के प्रथम अध्यक्ष बने। इन्हें दूसरा विश्व खाद्य पुरस्कार 1989 में प्राप्त हुआ। अमृता पटेल NDDB- आनन्द गुजरात की प्रथम महिला चेयरमेन बनी।  3. डॉ. नॉरमन ई बोरलोग  ये विश्व में हरित क्रांति के पितामह के नाम से जाने जाते है। इन्हे 1970 में नॉबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। ये अमेरिकन व्हीट सांइटिस्ट थे, जो सिमिट, मैक्सिकों में कार्यरत थे। 4.डॉ. S.K. वशल - ये  मैक्सिको में मक्का के वैज्ञानिक है। तथा इनको क्वालिटी प्रोटीन मक्का (QPM) के